मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर किए जा रहे विरोध ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर इंदौर से काशी तक विरोध जताई जा रही है। मां अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े धार्मिक स्थलों और कलाकृतियों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के बीच कांग्रेस पार्टी भी खुलकर मैदान में उतर आई है।