अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ कार्निवाल में रविवार को खूब धमाल मचा। छावनी क्षेत्र के पीएनयू क्लब में रंग बिरंगी रोशनी से सरोेबार शाम में संगीत की धुनों पर युवा थिरकते रहे तो वहीं बच्चों ने मैजिकल शो का लुत्फ उठाया। निवेदिता शिक्षा सदन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस बीच परिवार और दोस्तों संग आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। विभिन्न उत्पादों और व्यंजनों के स्टाल पर बनारसी चाट की ओर लोगों का ज्यादा झुकाव रहा। शुभम राव बैंड की शुरूआत हुई तो हर किसी के कदम थिरकने लगे। कार्निवाल का शुभारंभ वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्निवाल में श्रीकृष्णा विलास के सीईओ दीपक आर्या और विराट विला के नरेंद्र ठाकुर अन्य की मौजूदगी रही।