अस्मिता संस्था ने सिगरा स्थित एक स्थान एलजीबीटी प्लस समुदाय पर आधारित फिल्म स्क्रीनिंग की। फिल्म दृश्यांकन के बाद प्रासंगिक व प्रभावशाली चर्चा का आयोजन कर जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रसार किया गया। फिल्म 377 एब्नॉर्मल, धारा 377 की कहानी पर आधारित है। भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 377 में समलैंगिक और अनेक तरह के सेक्स क्रियाओं को अपराध घोषित किया गया था। 2018 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धारा 377 को खत्म कर दिया गया है। बावजूद इसके समुदाय के लोगों के आपस में विवाह करने, साथ रहने, पसंद करने, मिलने-जुलने पर समाज में और प्रशासन के लोगों में समुदाय के प्रति एक उपेक्षा घृणा उत्सुकता आश्चर्य आदि भाव दिखाई देते हैं।