फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी पहुंचीं बॉक्सर मैरी कॉम, बोलीं- ओलिंपिक में मुक्केबाजी को मेडल नहीं मिलने के पीछे वजह है ट्रेनिंग की कमी

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 08:36 PM IST

उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के मैराथन सीजन 3.0 में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंची मैरीकॉम काशी की मुरीद दिखीं। मैरी कॉम ने कहा कि काशी के बारे में बचपन में खूब सुना था। कभी यहां पर आकर इतने कार्यक्रम करूंगी नहीं पता था। बनारस इतना खूबसूरत जगह देखने को मिलेगा, सोचा ही नहीं था। मैरी कॉम ने कहा कि इस बार ओलिंपिक में मुक्केबाजी को मेडल न आना, काफी निराश करता है। ऐसा क्यों हुआ, ये नहीं पता। लेकिन ट्रेनिंग में कमी होगी, इसीलिए ऐसा हुआ होगा। मैरी कॉम ने कहा कि पिछले 20 साल में कितनी उपलब्धियां मिली हैं, याद करना मुश्किल है। मुझे तो सिर्फ छह बार का विश्व चैंपियन और ओलिंपिक गोल्ड होना ही याद है। आप जब आगे निकल जाओं तो कुछ ही यादगार चीजें ही याद रहती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मैरी कॉम ने अपनी बायोग्राफी पर बनी फिल्म का एक गाना भी मंच से गाया। इस दौरान वहां मौजूद प्रशंसकों ने जमकर तालियां बजाईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें