मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित जागृति नगर में शुक्रवार की सुबह अपने ही मकान के कमरे में राजकुमार राजभर (55) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।