उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तत्वावधान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा शनिवार को अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गाय। जिसका शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ब्लाक स्तर में ऐसा आयोजन कराकर गांव के प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन कुमार यादव ने बताया कि वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में मेढान विजेता तथा माधोपुर उपविजेता रहा। सीनियर 200 मीटर बालक वर्ग में तोरवा निवासी अंकित कुमार गोंड प्रथम, जूनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विशाल राय प्रथम रहे। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में निकनामपुर निवासी विवेक यादव प्रथम स्थान पर रहा।