चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान किसी प्रकार मामला शांत हुआ। शनिवार की भोर में कुछ युवकों ने चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मोके से दो खोखा बरामद किया । कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह तीन-चार बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के फ़क़्राबाद गांव में युवक की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्यवाई करते हुए घटना मे शामिल आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि आरोपी एवं मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े है। कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है और जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर चार युवकों को उठाकर पूछताछ करने में जुट गई है।