वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में गुरुवार से 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां सुबह 10 बजे से विशेष शिविर में लोगों का पंजीकरण करवाकर कार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि कार्ड बनने के बाद पांच लाख रुपये तक की निशुल्क उपचार की सुविधा किसी भी पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होकर ली जा सकेगी। कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्गों को अपने साथ आधार कार्ड के साथ वही मोबाइल नंबर लाना होगा, जो आधार कार्ड से लिंक हो।