फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में गर्मी बढ़ी तो चाट वाले ने शुरू कर दिया पन्ना बेचना; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 11:26 AM IST

वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या के साथ कारोबार का तरीका भी बदल दिया है। मैदागिन क्षेत्र में वर्षों से चाट की दुकान लगाने वाले राजू शर्मा ने अब गर्मी के मौसम में आम का पन्ना बेचना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुके तापमान में लोगों को ठंडक पहुंचाने के साथ अपने कारोबार को भी बचाने के लिए उन्होंने यह बदलाव किया है। राजू शर्मा बताते हैं कि तेज धूप और लू के कारण दिन में चाट खाने वालों की संख्या काफी कम हो गई थी। ऐसे में उन्होंने गर्मी को देखते हुए पन्ना की दुकान शुरू की, जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। राहगीर, रिक्शा चालक और बाजार आने वाले लोग ठंडा पन्ना पीकर राहत महसूस कर रहे हैं। राजू का कहना है कि बनारस की गर्मी में पन्ना लोगों को ठंडक देने के साथ शरीर को लू से बचाने में भी मदद करता है। अब उनकी दुकान पर चाट के साथ पन्ना भी लोगों की पसंद बन गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें