फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों ने देख भड़के एसीपी, पुलिसकर्मियों की लगी क्लास

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 08:13 PM IST

आकाशवाणी तिराहे से हवेलिया चौराहे तक चाय की दुकानों के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के देख सोमवार की शाम को सहायक पुलिस आयुक्त थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के उपनिरीक्षक पर नाराजगी जताई। जब एसीपी ने इलाकाई दरोगा से पूछा कि वाहन कैसे खड़े होते हैं। इस पर दरोगा ने कहा कि दुकान है तो वाहन जरूर खड़े होंगे। थाना प्रभारी यह बात सुनकर बगली झांकने लगे। आकाशवाणी तिराहे से हवेलिया चाैराहे के बीच तीन चाय की दुकानें होने से दर्जनों वाहन सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े होते थे। उक्त मार्ग से सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी आते-जाते वाहनों को स्वयं हटाया। वहीं, इलाकाई दरोगा की हीलाहवाली को देखते हुए सोमवार की शाम को सारनाथ सहायक पुलिस आयुक्त ने स्वयं अपने वाहन से उतर कर थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी व दरोगा जगदीश सिंह को बुलाकर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन को लेकर नाराजगी जताई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें