स्थानीय अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अमर शहीद स्पॉटिंग क्लब की ओर से आयोजित अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किक मारकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में उसीया गाजीपुर ने लखनऊ को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उसीया गाजीपुर और लखनऊ के बीच खेला गया। मैच देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 45-45 मिनट का खेले गए मैच के पहले हाफ तक दोनों टीम गोल करने में असफल रही। दूसरे हाफ में उसीया की टीम के शाकिब ने 12वें मिनट में सीधे शूट से गोल कर टीम को आगे बढ़ा दिया। 32वें मिनट में सलात ने कलात्मक ढंग से दूसरा गोल कर अपने टीम को दो गोल आगे कर दिया जो अंत तक बना रहा। कल का मैच बारा ग़ाज़ीपुर बनाम मणिपुर के बीच होगा। इसके पहले मुख्यअतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में खेल की भावना उत्पन्न होती है और एक दूसरे से आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा होती है।