फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ के 730 गांवों में वितरित होंगे 43 हजार प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्ड, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांवों में घरौनी का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। जिले के 730 गांवों के 43 हजार लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड का वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप में जुड़ते हुए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना पर संबोधित करेंग। जिले में 730 गांवों के 43 हजार संपत्ति कार्ड वर्चुअल वितरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 53 हजार घरौनियों का काम पूरा किया जा चुका है। इनमें से एक लाख 10 हजार लाभार्थियों को बाट दिया गया है। शुक्रवार को 730 गांवों के 43 हजार लोगों घरौनियां वितरित की जाएंगी। बताया कि जिला मुख्यालय पर 500 लोगों को घरौनियों का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीण अंचलों में सभी तहसीलों में भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्ड के चलते आने वाले दिनों में शासन की तरफ से ग्रामीण परिवेश में तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। माना जा रहा है कि सभी गांवों में यह घरौनी ग्रामीणों के पास अपने मकान या अन्य संपत्ति का पूरा लेखा जोखा सरीखा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें