वाराणसी की रामनगर पालिका में अध्यक्ष पद पर रेखा शर्मा ने जीत दर्ज की। रेखा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरी थीं। रेखा शर्मा पहले कांग्रेस में थी लेकिन टिकट न दिए जाने से उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा। अपनी जीत के बाद रेखा ने कांग्रेस पर जातिवाद और गुटबाजी करने का सीधा आरोप लगाया।