फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'SIR को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने साधा निशाना

video Updated Thu, 08 Jan 2026 03:13 PM IST

वाराणसी दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। एसआईआर पूरी तरह से चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा इसे लेकर जन-जागरूकता फैला रही है।

पंकज चौधरी ने बताया कि जारी की गई मतदाता सूची की भाजपा कार्यकर्ता खुद पड़ताल कर रहे हैं। वोट कटने से जुड़ी शिकायतें गंभीर और चिंता का विषय हैं, इसी कारण हर स्तर पर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवैधानिक प्रक्रिया को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना पर भी टिप्पणी की। पंकज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2006 में लागू मनरेगा में कई खामियां थीं। उस समय न तो स्थायी सड़कों का निर्माण हो रहा था और न ही योजना से कोई ठोस आर्थिक या सामाजिक लाभ मिल पा रहा था। गड्ढे खोदने और भरने जैसे निरर्थक कार्य किए जा रहे थे, जबकि नकली जॉब कार्ड बनाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उस दौर में निगरानी और जांच की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को कई बार सुधार के लिए पत्र भेजे गए, लेकिन यूपीए सरकार ने इन खामियों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा में व्यापक सुधार कर इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त और प्रभावी हथियार बना दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें