शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘कमल संदेश यात्रा’ निकाली। वाराणसी में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कमल संदेश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई तो वहीं मथुरा में मोटरसाइकिल पर बैठकर सांसद हेमा मालिनी ‘कमल संदेश यात्रा’ का हिस्सा बनीं। ‘कमल संदेश यात्रा’ का मकसद लोगों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है ताकि 2019 लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें बीजेपी जीत सके।