'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज लखीमपुर खीरी पहुंचा। ऐसे में इस बार लखीमपुर खीरी के लोग उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 को लेकर क्या सोच रहे हैं चाय पर चर्चा के दौरान हमने ये जानने की कोशिश की। कुछ लोगों ने सफाई और सड़क के मुद्दे पर सरकार से नाराजगी दिखाई तो वहीं कुछ लोगों ने सरकार के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया।