एक्सप्रेसवे के पास खेत में एक किशोर और किशोरी को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने किशोर को बंधकर बनाकर मारपीट की। सिर मुंडवा कर अपमानित करने की बात भी कही जा रही है। शनिवार की घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है। खेत में आपत्तिजनक हाल में थे दोनों यूपी के उन्नाव स्थित बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पास गहरपुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को पास के एक गांव निवासी किशोर और किशोरी को खेत में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। किशोरी को उसके मामा के साथ घर भेज दिया, जबकि किशोर को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।