फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुकान के बगल मिला 12 फीट का चित्ता प्रजाति का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ क्षेत्र के कुबेर शाह पट्टी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवे किनारे रमेश कुमार जायसवाल की दुकान के बगल में ग्रामीणों ने लगभग 12 फीट लंबा अजगर देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक आनंद पांडेय, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र यादव, प्रतापपुर कमैचा रेंज के राज कपूर सिंह, आशीष पांडेय, राजदेव, रमेश सहित टीम के सदस्यों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने पूरी सतर्कता और साहस के साथ इस अजगर को पकड़ लिया। वनरक्षक आनंद पांडेय ने बताया कि यह अजगर जहरीली प्रजाति का था, जिसे चित्ता अजगर के नाम से जाना जाता है। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह भयभीत होने की जरूरत नहीं है और न ही वन्य जीव को नुकसान पहुंचाएं, वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें