फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या पर रविवार को शहर के सीताकुंड धाम स्थित आदि गंगा गोमती में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने गोमती में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही घाट पर मौजूद पंडा-पुरोहितों को खिचड़ी व गोदान कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान मेले में करीने से सजी सैकड़ों दुकानों पर खरीदारों का जमघट लगा रहा। भीड़ के मद्देनजर घाट पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। उधर, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में वृद्ध और असहाय श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की टीमें भी सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें