फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर: शादाब ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्राप्त किए 98 प्रतिशत अंक

ishwar ashish Updated Tue, 13 May 2025 08:44 PM IST

सुल्तानपुर के शादाब ने सीबीएससी इंटर की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। शादाब की इस उपलब्धि पर अब उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शादाब मूल रूप से जिले के गोसाईंगंज थाना अंतर्गत सैफुल्लागंज बाजार के निवासी हैं। वे टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता सैफुल्लागंज बाजार में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं जबकि मां ग्रहणी हैं। शादाब दो भाई और एक बहन है, वो दूसरे नंबर पर है। शादाब ने बताया हाई स्कूल में हमने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। उन्होंने ये भी बताया कि स्कूल के अलावा 5 से 6 घंटे मैं प्रतिदिन पढ़ाई करता था। उन्होंने कहा हम नीट की तैयारी करना चाहते हैं और सबको यही संदेश देंगे कि पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान दिया जाए और सोशल मीडिया से दूर रहा जाए। वहीं उनके पिता शमीम अहमद ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर आज बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं उसे डॉक्टर बनाना चाहता हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें