फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: जिले की बेटी अदीबा ने किया कमाल, सीबीएसई हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत

सुल्तानपुर की मेधावी छात्रा अदीबा खुर्शीद ने दोहरी सफलता हासिल की है। सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में उन्होंने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। अदीबा अमहट स्थित सूर्या अकादमी में पढ़ती हैं। इसके साथ ही अदीबा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की है। 14 वर्षीय अदीबा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता खुर्शीद अहमद दूबेपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर खैंचिला में शिक्षक हैं। उनकी माता राबिया बतूल गृहिणी हैं। अदीबा की इस उपलब्धि ने जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उनकी यह सफलता जिले की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। मुझे प्राउड फिलिंग हो रही है, बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यही कहना चाहूंगी हमें इसी तरह से मेहनत करते रहना चाहिए और अच्छे तरीके से पढ़कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और सक्सेजफुल बनना चाहिए। मैं अपने मां-बाप को सबसे पहले अपनी सफलता का श्रेय देना चाहूंगी जिन्होंने हमें हर पल मोटिवेट किया। मैं फ्यूचर में एक अच्छी आईआईटीयन बनना चाहती हूं। मैं हर रोज का टारगेट बनाती थी और मेरा जब वो टारगेट कम्प्लीट हो जाता था तो मेरा पूरा काम उस दिन का खत्म हो जाता था। क्योंकि क्वॉलिटी इज मोर इम्पोर्टेन्ट देन क्वानटिटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें