मनरेगा योजना के नामकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजन कमेटी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर अड़े रहे। काफी देर तक डीएम के न मिलने पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने गेट के सामने बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व मौके पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने मनरेगा योजना के नाम में बदलाव का विरोध करते हुए इसे गरीबों के अधिकारों पर हमला बताया और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।