सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी (डीएम) कुमार हर्ष ने कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।