फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: ग्राम प्रधान के घर के सामने पकड़ा गया अजगर, ग्रामीणों को दी गई हिदायत

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव में सोमवार को एक और अजगर को वन विभाग की टीम सुरक्षित पकड़ने में सफल रही। ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव के घर के सामने स्थित तालाब के किनारे इस अजगर को देखा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कुशलतापूर्वक अजगर को पकड़ लिया। पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में कलावती गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पिछले हिस्से से दो दिनों के भीतर तीन विशालकाय अजगर पकड़े गए थे। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता का संकेत है। सोमवार को वन विभाग की टीम के दैनिक वॉचर धर्मेंद्र सिंह, उमाशंकर, राजकुमार और चौकीदार किसाने उर्फ लैभागन ने करीब 5-6 फिट और 15 किलो वजन वाले अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। वन दरोगा चंद्र प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां वे अपने प्राकृतिक वातावरण में रह सकें। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि वे किसी वन्यजीव को देखें तो तुरंत सूचना दें और उसे नुकसान पहुंचाने से बचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें