फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने फहराया भगवा झंडा

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। जिले के सभी बूथों और पार्टी कार्यालयों पर भगवा झंडा फहराया गया और मिठाइयाँ बांटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों और घरों पर भी पार्टी का झंडा फहराकर अपनी निष्ठा प्रकट की। मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने भाजपा की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी पांचों सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।" भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भी झंडा फहराया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें