फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: सऊदी अरब से एक माह बाद घर लाया गया मजदूर का शव, दीवार के नीचे दबने से हो गई थी मौत

सुल्तानपुर जिले के सेमरीबाजार की जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर बिझुरी गांव निवासी युवक सऊदी अरब में काम करता था। वहां करीब एक माह पहले दीवार के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। करीब एक माह बाद मंगलवार को मृतक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक युवक का अंतिम संस्कार किया गया। महमूदपुर बिझुरी निवासी माता प्रसाद (48) दो साल पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। माता प्रसाद वहां पर मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि एक महीना पहले सऊदी अरब में काम करते समय उनके ऊपर दीवार गिर गई थी। आसपास के लोग सऊदी के एक अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने जिलाधिकारी से शव को भारत वापस लाए जाने की मांग की। काफी कवायद के बाद निजी खर्चे से मंगलवार को शव सऊदी अरब से घर पहुंचा। पत्नी निर्मला (45), बेटी प्रियंका (22) व शिल्पा (20) रो रोकर बेसुध हो गई। बेटा अभिषेक भी बेहोश हो गया। माता प्रसाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। देर शाम उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें