फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ishwar ashish Updated Tue, 14 Jan 2025 05:16 PM IST

सुल्तानपुर जिले में मोतिगरपुर ब्लॉक के गोपालपुर बड़ागाँव में जनता क्लब के तत्वावधान में वर्ष-1973 से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली वॉलीवॉल प्रतियोगिता आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बदल चुकी है। क्षेत्र के आईपीएस रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू कामेश्वर सिंह के नाम से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जनपदों की टीमें प्रतिभाग करती हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वॉलीवॉल खेल संघ के उपाध्यक्ष आरपी सिंह और जिला सचिव एस एन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस बार आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ, गोरखपुर जैसी टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गाजीपुर और खुटहन के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर की टीम ने लगातार दो सीधे सेटों में 15-06 और 15-05 से हराया, जबकि दूसरे मैच में देहरादून ने हमजापुर पठान को 15-08 और 15-05 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें