फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: ऑपरेशन सिंदूर पर आप सांसद का सवाल, सीजफायर पर पीएम से जवाब मांगा

ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 03:59 PM IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को सुल्तानपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सीजफायर की घोषणा क्यों की गई।   संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। उन आतंकवादियों को अभी तक नहीं मारा गया जिन्होंने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े। ऐसे में सीजफायर की घोषणा के पीछे का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ट्वीट करते हैं और बाद में भारत उसकी पुष्टि करता है। यह देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ है। ट्रंप व्यापार बंद करने की धमकी देकर लड़ाई रुकवाने की बात कर रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका जवाब नहीं दिया। आप सांसद ने मांग की है कि इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था, जिसके कारण गठबंधन को 240 सीटें मिलीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें