सुल्तानपुर में नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। हाल ये है कि करीब छह वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर बना ये रेलवे ओवर ब्रिज जर्जर हो चुका है। ऐसे में महाकुंभ मेला शुरू होने में भले ही कुछ दिन ही बाकी हों लेकिन सुल्तानपुर में जर्जर हो चुके इस रेलवे ओवर ब्रिज पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। ऐसे में खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल ये मामला है नगर कोतवाली के सौरमऊ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने रेलवे ओवर ब्रिज का। करीब छह साल पहले नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस ओवर ब्रिज को शुरू किया था तब से ही इसकी दुर्दशा शुरू हो गई थी, जितने साल इसे बने नहीं हुआ उतनी बार तो अब तक इसकी मरम्मत हो चुकी है। इस बार फिर ये ओवर ब्रिज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। ओवर ब्रिज जर्जर हो चुका है। ऐसे में सुल्तानपुर बाईपास पर अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर बने इस पुल पर आने वाले राहगीरों को कभी भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। हैरानी इस बात की कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला शुरू होने है, कल्पवासियों के साथ साथ ,अयोध्या प्रयागराज की ओर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ साथ प्रतिदिन हजारों राहगीरों का आवागमन रहता है। ऐसे में जर्जर हो चुके पुल पर विभाग ने आँखें बंद कर रखी है। वहीं, जिले के आलाधिकारी इस मामले में बोलने से कतरा रहे हैं। बहरहाल इसका निर्माण इसका नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा करवाया गया था जिसका कार्यालय रायबरेली जिले में हैं।