फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हुए हैं, सात दरोगा के हाथ पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवाया... मंत्री का बयान वायरल

ishwar ashish Updated Wed, 19 Mar 2025 12:30 PM IST

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद के एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें संजय निषाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं ''हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हुए हैं, सात दरोगा के हाथ पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं...।'' अमर उजाला इस बयान की पुष्टि नहीं करता है। बयान पर प्रतिक्रिया लेने के लिए डॉ. संजय निषाद से संपर्क किया गया पर कोई बात नहीं हो सकी। दरअसल, डॉ संजय निषाद मंगलवार को सुल्तानपुर जिले में निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर पहुंचे थे। इस दौरान जिले के चांदा क्षेत्र के मदारडीह गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है। डॉ. संजय निषाद से बातचीत न होने के कारण अमर उजाला इस बयान की पुष्टि नहीं करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें