सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के रवानिया पश्चिम में मिर्जा मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसी दुकानदार अंकित प्रजापति ने बताया कि सुबह 7:00 दुकान खोली। कुछ समय बाद बगल में मेडिकल स्टोर से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देखकर हमने शोर मचाया। इस पर मेडिकल स्टोर मलिक मोहम्मद अनस वेग को फोन पर सूचना दी। मेडिकल स्टोर मालिक ने आकर दुकान का शटर खोला तो अंदर आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।