फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: स्मार्ट मीटर फटा एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलसे

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक घर में लगा स्मार्ट मीटर फटने से शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह घटना आवास विकास, पानी की टंकी के बगल में हुई। पीड़ित सुमित अग्रहरी ने बताया कि जब वे घर के बाहर थे, तब उन्हें पड़ोसियों से स्मार्ट मीटर फटने और घर में शॉर्ट सर्किट होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग और शॉर्ट सर्किट के कारण परिवार के सदस्य झुलस चुके थे और घर को भी काफी नुकसान हुआ था। हादसे में सुमित अग्रहरी की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति अग्रहरी, उनकी 3 वर्षीय बेटी राजवी अग्रहरी और सुमित के छोटे भाई धीरज अग्रहरी की 27 वर्षीय पत्नी कंचन अग्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कंचन अग्रहरी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वे झुलस भी गई हैं। घटना के तुरंत बाद, घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) ले जाया गया। हालांकि, वहां पर्याप्त सुविधाओं और भीड़ के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद, पीड़ितों को शहर के एक निजी अस्पताल (जसलोक हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुमित अग्रहरी ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग के कर्मचारी केवल मीटर लगाने और बिल वसूलने पर ध्यान देते हैं, जबकि पेड़ों की छंटाई या बिजली लाइनों के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें