फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौहत्या के तीन आरोपी दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

गोसाईगंज के इटकौली जंगल मे मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गौहत्या से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। एएसपी अखंड प्रताप सिंह के मुताबिक मंगलवार रात सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अफरोज (28) के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके से पुलिस ने अफरोज, मोहम्मद गुलफाम और आजाद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें