फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में देवी दुर्गा को विदाई देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शोभा यात्रा से विसर्जन तक लगे करीब 44 घंटे

ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद बृहस्पतिवार रात से शुरू हुआ देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शनिवार दोपहर बाद तक चला। शहर के ठठेरी बाजार में स्थित (बड़ी दुर्गा) पहले नंबर की प्रतिमा शुक्रवार देर रात विसर्जित हुई। शोभा यात्रा से लेकर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन तक करीब 44 घंटे का समय लगा। विसर्जन यात्रा में अबीर-गुलाल से सराबोर युवा थिरकते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे और वहां नम आखों से मां को विदाई दी गई। सीताकुंड घाट पर पूरा शहर मां के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा। जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का यूं तो बुधवार की रात ही समापन हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सजाकर देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए उस पर सवार किया गया। रात करीब आठ बजे डीएम व एसपी के हरी झंडी देने पर देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार व शुक्रवार की रात भी शहर में महोत्सव जैसा माहौल रहा। देर रात तक रथ पर सवार मां अंबे के दर्शन को दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शोभा यात्रा में गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते मां के भक्त जयकारा लगाते हुए धीरे-धीरे सीताकुंड घाट की ओर बढ़ते रहे। शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे ठठेरी बाजार की मां दुर्गा (बड़ी दुर्गा) की पहली मूर्ति विसर्जित हुई। इसके बाद एक-एक कर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन अश्रुपूरित नेत्रों के बीच किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें