सुल्तानपुर में सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के निर्देशन में जिला जज जज सुनील कुमार की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की सचिव मुक्ता त्यागी की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। जिसमे चिन्हित किए गए वाहन चालान,बैंक ऋण,मोटर दुर्घटना क्लेम,पारिवारिक विवाद,बिजली, राजस्व सहित अन्य विवादों को सुलह समझौते के जरिए निपटाया गया। लोक अदालत को सफल बनाने में सभी विभागो के अफसरों व कर्मियों ने पूरा सहयोग किया। सचिव मुक्ता त्यागी ने अपने संबोधन में प्री-लिटिगेशन व पोस्ट लिटिगेशन से जुड़े अधिक से अधिक मामलों का निपटारा समझौते और मध्यस्थता के आधार पर करने की अपेक्षा किया। उन्होंने कहा कि मामलों का निपटारा नहीं होगा तो सभी विभागों पर बोझ बढ़ेगा और हम समाधान नहीं करेंगे तो समस्याएं बढ़ती जाएंगी। जिला जज व अन्य अधिकारियों ने सफल आयोजन पर अधिवक्ताओं-वादकारियों एवं संबंधित विभाग के लोगो के सहयोग पर आभार प्रकट किया।