यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की भोर कोहरे के चलते लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के अभियाकला डायवर्जन पर छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकरा गई। बस पर कुल 42 लोग सवार थे। इसमें से 38 यात्री स्लीपर पर लेटे थे। चार लोग केबिन में थे, जो चोटिल हुए हैं। देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिह ने बताया कि बस के टकराने व खराब होने घटना की जानकारी नहीं है। थाने पर सूचना या कोई तहरीर नहीं दी गई है।