फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बालिका की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

यूपी के सुल्तानपुर में 13 वर्षीय बालिका की हत्या करने वाला आरोपी मंगलवार देर रात की तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ कूरेभार थाना क्षेत्र के धनजई मोड़ के पास हुई। वारदात कूरेभार थाना क्षेत्र के गलिबहा कुदारन गांव में अंजाम दी गई थी। यहां मंगलवार दोपहर गांव निवासी 13 वर्षीय जान्हवी की गला रेतकर हत्या की गई। मामले में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मां को कुछ देर बाद ही पकड़ लिया गया था। जबकि, आरोपी बेटा फरार चल रहा था। अब इसे भी मुठभेड़ में धर लिया गया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से गिरफ्तार करके इसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी, कूरेभार ले जाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें