फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बीए छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

सुल्तानपुर में बीए छात्रा ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। घटना शनिवार रात की है। उसकी तलाश जारी है। लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों के असफल रहने के बाद अब एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनके गांव अजीतपुर की है। गांव निवासी राजेश वर्मा की पुत्री शालू वर्मा (19) पं. राम चरित्र डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। शनिवार रात करीब 8 बजे उसने नहर में छलांग लगाई। जब शालू काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि छात्रा ने नहर में कूद लगाई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची और पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश कराई। हालांकि, सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। शालू राजेश वर्मा के तीन बच्चों में से एक है। इस बीच, हीरेन्द्र वर्मा, राकेश वर्मा, महेंद्र, शीतला प्रसाद वर्मा सहित कई ग्रामीण और महिलाएं नहर के किनारे छात्रा के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कादीपुर के सीओ विनय गौतम ने बताया कि ग्राम अजीतपुर पुरवा में कुमारी शालू पुत्री राजेश कुमार वर्मा (उम्र 19 वर्ष) करीब 8:00 बजे शारदा नहर में कूद गई हैं। उनकी तलाश स्थानीय गोताखोरों और पुलिस द्वारा की जा रही है। तलाश अभियान जारी है और एक फ्लड यूनिट भी बुलाई जा रही है ताकि खोजबीन को और तेज किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें