फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अंतिम संस्कार में गए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 06:27 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की दोपहर रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने धोपाप घाट गए शाहगढ़ निवासी दीपक सोनकर (30) को गोली मार दी गई। अंत्येष्टि स्थल पर दो अज्ञात युवकों ने असलहे से फायरिंग की। गोली दीपक के बाएं पैर में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लंभुआ में भर्ती कराया। लंभुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें