फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: खेत सींच रहे युवक पर तलवार-असलहे से हमला

सुल्तानपुर: जिले के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत रायबीगो क्षेत्र में सोमवार दोपहर धान के खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते तलवार और असलहे से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना ग्राम पंचायत रायबीगो के गोसाईं का पुरवा में हुई। पीड़ित कौशलेंद्र कुमार पांडे के बयान के अनुसार, उनका भाई महंथू पांडेय सरकारी ट्यूबवेल से अपने धान के खेत में पानी भर रहा था। इसी दौरान उनके चाचा के लड़के अंकित कुमार पांडे (पुत्र कांता प्रसाद पांडे) और मनोज कुमार पांडे (पुत्र शारदा प्रसाद पांडे) अपने साथ आजमगढ़ से बुलाए गए कुछ अन्य युवकों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने युवक पर धारदार तलवार से कई वार किए और असलहे से गोली भी चलाई। इस हमले में पीड़ित के हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। कौशलेंद्र पांडे ने बताया कि हमले के दौरान हमलावरों की तलवार टूट गई, जिसे वे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपने के लिए लाए हैं। घटना के चश्मदीद अमन निषाद (निवासी डिहवा) ने बताया कि उन्होंने तीन लोगों को बाइक पर आते और अचानक हमला करते देखा। हमला होते देख वे अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी 15-20 दिन पहले भी उन्हें धमकाने आए थे। परिजनों ने मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में कोतवाल कादीपुर दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल की हालत स्थिर है। परिवार से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें