फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, जब चर्च और मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं... तो हिंदू मंदिरों का भी नहीं

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 08:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विजेथुआ धाम पर हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हनुमान कथा सुनाई। कथा से पूर्व यहां सत्य पथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी के आवास पर जगद्गुरु ने मीडिया से बात की। उन्होंने ज्ञानवापी पर लोवर कोर्ट से रिट खारिज होने पर बड़ा बयान दिया। कहा कि हम हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मंदिर पर सरकार के अधिग्रहण पर एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कहा कि पहली बात तो सबसे प्रमाणित हिंदू धर्माचार्य मैं ही हूं। मेरी प्रतिक्रिया यह है कि यदि चर्चों का अधिग्रहण नहीं हो रहा है, मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं हो रहा है, तो हिंदू मंदिरों का भी अधिग्रहण नहीं होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें