जगतगुरु रामभद्राचार्य प्रतापगढ़ के ढकवा से शुक्रवार शाम सुल्तानपुर के विजेथुआ महावीरन धाम (सूरापुर) पहुंचे। शोभा यात्रा के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। इस बीच जगतगुरू ने मीडिया से बात करते हुएबड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया है कि हिंदुत्व भारतीयता का पर्यायवाची है। और जो अत्याचार मुस्लिम धर्म कर रहे हैं वो सहन नहीं। बहराइच घटना का उल्लेख किए बगैर उन्होंने कहा अभी दुर्गापूजा में देखा कितना बड़ा अनर्थ हो गया।