फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में भीषण विस्फोट...फिल्मी स्टाइल में उड़ गया कमरा, कारोबारी की मौत; दो की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक घर में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में कमरे की दीवारें धाराशायी हो गईं। छत गिर गई। हादसे के बाद कमरे में मौजूद पटाखा कारोबारी उछलकर दूर जा गिरा। पत्नी और भाभी मलबे में दब गईं। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में पटाखा कारोबारी की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम सदर ने सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात कही है। जबकि, ग्रामीण पटाखा विस्फोट की बात कह रहे हैं। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें