चोपन में जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव के खजुरहिया टोले में मंगलवार की रात बल्लू कोल (32) की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे लहुलूहान हाल में मिला। सिर, आंख और सीने पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले हैं। परिजनों के मुताबिक उसे घर से बुलाकर ले जाया गया और फिर शराब पिलाकर हत्या कर शव फेंक दिया गया।