फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष मोर्चा ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अव्यवस्था का लगाया आरोप; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 12:29 AM IST

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाओं में अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को विरोध जताया। संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों से व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। संदीप मिश्र ने बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे मरीजों के लगातार फोन आने पर मोर्चा के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में अव्यवस्था, गंदगी और मरीजों के प्रति स्टाफ का व्यवहार खराब मिला। मौके पर मौजूद अधिकारियों से तत्काल सुधार की मांग की गई। मोर्चा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को स्वास्थ्य मंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अस्पताल में साफ-सफाई दुरुस्त करने, मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, दवाएं बाहर से न लिखने और जांचें अस्पताल में ही कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन करने वालों में तेतरी देवी, उदय सिंह, विवेक मालवीय, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो, संजय बियार, अरविंद चौहान, सुजीत विश्वकर्मा, सूरज कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें