फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानी गरबा सीजन-2 में महिलाओं ने मचाया धमाल

सोनभद्र में गेंगुआर स्थित एक लॉन में मंगलवार की शाम राजस्थानी गरबा सीजन-2 में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गरबा नृत्य के जरिए उत्साह व उमंग का प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दिल्ली से आईं एंकर आकृति मिश्रा और डीजे बाबू ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के बैनर तले किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। महिला थाना प्रभारी रीता यादव भी मौजूद रहीं और उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की संचालक एडवोकेट अनीता थरड और रितु जालान ने कहा कि सोनभद्र की महिलाओं का सहयोग और प्यार उनकी ताकत बना। महिलाओं ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और एकजुटता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आयोजन में मीरा जालान, पूनम खेतान, मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया, पूनम केडिया, चित्रा जालान, शीला जैन, ममता जालान, मीरा जालान, सविता चौधरी, सुनीता झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, दीप्ति केडिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें