भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एसआईआर फार्म भरवाने के लिए शनिवार को अभियान शुरू किया गया। कुंडी खटखटा कर लोगों को एसआईआर फार्म भरने के लिए जागरूक किए। सदर विधायक भूपेश चौबे और ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज नगर के अलग-अलग इलाके में जागरूकता अभियान चलाया गया। विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर विधायक ने कुंडी खटखटा कर लोगों को एसआईआर फार्म भरवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। इसके लिए निर्वाचन के लोग जो भी दस्तावेज मांग रहे हैं उसे दिया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोई अवैध घुसपैठिया अगर है तो उसे भी चिह्नित किया जाए। ढोल मजिरा की टीम भी नगर में लोगों को जागरूक कर रही थी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह, शंभू नारायण सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज, विपिन तिवारी, पुष्पा सिंह, रितु अग्रहरि, रुबी गुप्ता आदि शामिल रहे। सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के हमीद नगर में जागरूकता अभियान चलाकर एसआईआर फार्म भरने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।