फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हेलमेट और सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित घर पहुंचें; यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में सोमवार को यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ हुआ। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और एसपी अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। यातायात संकेतों और सिग्नल का ध्यान रखें। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें