प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विंध्याचल मंडल की टीम का शनिवार को चयन किया गया। तियरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में तीनों जिलों के 53 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड राउंड के अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। रिकर्व बालिका के जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में 2-2 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग के जूनियर वर्ग में 4, सीनियर वर्ग में 3 का चयन हुआ। इंडियन राउंड के जूनियर बालक वर्ग में चयनित चार खिलाड़ियों में तीन सोनभद्र और एक भदोही के हैं। सीनियर वर्ग में चयनित चारों खिलाड़ी सोनभद्र के हैं।