फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने सर्वोदय विद्यालय किया निरीक्षण, मिली खामियां

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 07:32 PM IST

अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बुधवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी का ढेर होने पर कड़ी नाराजगी जताई। पुस्तकालय में संविधान की पुस्तक न होने पर प्रभारी को फटकारा। इसे अनिवार्य रूप से रखते हुए इस बारे में बच्चों को बताने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले कप्यूटर कक्ष में बच्चों के साथ मिलकर जानकारियां ली। इसके बाद पुस्तकालय पहुंचे। प्रभारी आशा रावत को संविधान की पुस्तक रखने और समय-समय पर बच्चों को संविधान की किताब पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। रसोई, मेस, आवास, शौचालय, खेल सामग्री का अवलोकन किया। परिसर में कचरे का ढेर देख काॅलेज के प्रधानाचार्य पर भड़क गए। निरीक्षण के दौरान छात्र आकाश, दीपक कुमार, मिथिलेश, अनुराग ने दाल में पानी मिलाकर देने की बात बताई। सभी बच्चों ने खाना, चाय सहित के साथ सभी उपयोगी सामान की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की। जीत सिंह खरवार ने कहा कि अधीक्षक को एक सप्ताह के भीतर सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। सरकार से मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें